E-Paperटॉप न्यूज़

लोकसेवा एवं आधार केन्द्र में निर्धारित फीस से अधिक राशि वसूलने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना

बण्डा। शासन द्वारा निर्धारित फीस से अधिक राशि वसूलने की शिकायत पर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने कार्रवाई करते हुए बण्डा लोकसेवा केन्द्र संचालक सौजन्या गुप्ता (गुप्ता बिल्डिंग, हॉस्पिटल रोड, लश्कर ग्वालियर) पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार, लोकसेवा केन्द्र एवं आधार केन्द्र में नागरिकों से सेवाओं के बदले तय दरों से अधिक शुल्क लिया जा रहा था। जांच के बाद कलेक्टर ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए यह दंडात्मक कार्रवाई की एवं जाँच के दौरान पाई गई अनिमितताओं को देखते हुये लोक सेवा केन्द्र बंडा के संचालक के विरुद्ध हितग्राहियों से निर्धारित शुल्क से अतिरिक्त पैसा लिये जाने के फलस्वरूप कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई एवं कारण बताओं नोटिस जारी किया गया जिसका जबाव संतोषजनक एवं समाधानकारक नहीं पाया गया। जिस पर कलेक्टर संदीप जी आर ने बण्डा लोकसेवा केन्द्र संचालक सौजन्या गुप्ता के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की है।

कलेक्टर ने जिले के सभी लोकसेवा केन्द्र संचालकों को चेतावनी दी है कि शासन द्वारा तय शुल्क से अधिक राशि वसूलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित दर से अधिक राशि मांगे जाने पर इसकी शिकायत तुरंत प्रशासन को करें

संगम एक्सप्रेस न्यूज सागर से देवरी

सुधीर पाण्डेय की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!